Headline
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी
किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी

डीएम की पहल से असहाय राजू को मिला नया जीवन, बर्न सर्जरी सफल

डीएम की पहल से असहाय राजू को मिला नया जीवन, बर्न सर्जरी सफल

देहरादून: जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल और हेल्पिंग हैंड चिकित्सालय के सहयोग से असहाय राजू का उपचार सफल हो गया है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी ड्रेसिंग चल रही है।

मामला कैसे पहुंचा डीएम तक

पिछले माह कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक असहाय राजू पहुँचा। उसका एक हाथ गंभीर रूप से जल चुका था। राजू ने डीएम सविन बंसल को बताया कि वह होटल में मजदूरी करता है और चमोली में गर्म पानी से उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं कर पा रहा और दून अस्पताल ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

भावुक राजू ने गिड़गिड़ाते हुए कहा – “साहब, मेरा कोई अपना नहीं है… मैं लावारिस हूँ, हाथ जल गया है, बहुत दर्द हो रहा है, पैसे नहीं हैं, मदद करिए।”

डीएम की संवेदनशीलता

जिलाधिकारी ने उसकी व्यथा सुनी और तुरंत बर्न स्पेशलिस्ट अस्पताल से संपर्क किया। सहस्रधारा आईटी पार्क स्थित हेल्पिंग हैंड हॉस्पिटल के डॉ. कुश ने राजू को तत्काल भर्ती करने की सहमति दी। प्रशासन ने अपने ‘सारथी वाहन’ से राजू को अस्पताल पहुँचाया और उसका निःशुल्क ऑपरेशन कराया।

प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग

डीएम सविन बंसल स्वयं राजू के उपचार की मॉनिटरिंग कर रहे थे। जिला प्रशासन की टीम लगातार अस्पताल जाकर हालचाल लेती रही। राजू के सफल इलाज पर डीएम ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का आभार जताया।

पुनर्वास की तैयारी

राजू अब स्वस्थ है और जिला प्रशासन ने उसके पुनर्वास की तैयारी भी शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि राजू को भविष्य में भी सहारा मिल सके।

2 thoughts on “डीएम की पहल से असहाय राजू को मिला नया जीवन, बर्न सर्जरी सफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top