Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

CM धामी नें बड़ागांव में सीता-माता (सितूण) अखण्ड महायज्ञ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

चमोली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जोशीमठ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बड़ागांव में सीता-माता (सितूण) अखण्ड महायज्ञ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बडागांव में 42 साल बाद सीता माता का महायज्ञ हो रहा है, हम सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रह हैं। उन्होंने कहा कि सब पर भगवान श्री राम एवं माता सीता का आशीर्वाद एवं कृपा बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बडागांव में माता सीता मंदिर के निर्माण के लिए धनराशि दी जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई है। कोविड पर भारत ने प्रभावी नियंत्रण किया। दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई और 20 करोड़ से अधिक कोविड डोज अन्य देशों को भी भारत ने दी। जल जीवन मिशन के तहत राज्य में 07 लाख से अधिक परिवारों को पेयजल के कनेक्शन दिये जा चुके हैं। राज्य में गरीबों को साल में 03 सिलेण्डर मुफ्त देने का जो संकल्प लिया गया। इसके लिए इस बार के बजट में व्यवस्था की गई है और इसका शासनादेश भी हो चुका है। बुजुर्गों एवं विधवाओं को दी जाने वाली पेंशन में भी वृद्धि की गई है। किसी परिवार में पति-पत्नी दोनों बुजुर्ग हैं, तो दोनों को पेंशन देने की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बद्रीनाथ के मास्टर प्लान के लिए 280 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गई है। चारधाम सर्किट में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए 1064 एप लांच किया गया है। अधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश में 207 प्रकार की जांचे निःशुल्क की जा रही हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री अनिल नौटियाल, श्री भोपाल राम टम्टा, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना, एसपी श्रीमती स्वेता चौबे, मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी रावत, ग्राम प्रधान श्रीमती विमला भंडारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top