Headline
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

राजनीति- पार्टी से OUT किये गए नेताओं को गले लगाएगी काँग्रेस

कांग्रेस के निष्कासित नेताओं की घर वापसी को कमेटी का गठन

कांग्रेस से निष्कासित नेताओं की घर वापसी की कवायद शुरू

अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गठित की कमेटी, 15 दिन में देगी रिपोर्ट

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने निष्कासित नेताओं को गले लगाने की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व में विभिन्न कारणों से पार्टी से निष्कासित कांग्रेसजनों की पार्टी में वापसी पर विचार के लिए वरिष्ठ नेता हरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश महामंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव शांन्ति प्रसाद भट्ट एवं विजय सिजवाली को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कमेटी को 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश दिये हैं।
प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पार्टी में लम्बे समय तक संगठन की सेवा करने वाले लोगों जो कतिपय कारणों से पार्टी से निष्कासित किये गये हैं तथा उन्होंने किसी अन्य दल की सदस्यता नहीं ली है, उनकी घर वापसी पर पार्टी स्तर पर विचार किया जायेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों जो पार्टी में लम्बे समय से रहे हैं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी से व्यक्तिगत सम्पर्क कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की है ऐसे लोगों के आवेदनों पर कमेटी विचार करेगी तथा गुणदोष के आधार पर विस्तृत छानबीन के उपरान्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विचार-विमर्श के उपरान्त प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी जिस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जायेगा।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-bhajpa-politics-center-leadership-focussed-on-angry-sikh-farmer-of-uttarakhand/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top