Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

देवस्थानाम बोर्ड- तीर्थ पुरोहितों की आक्रोश रैली में खुलकर उतरा विपक्ष

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। मंत्री आवास घेरने के बाद चार धाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने देहरादून में जनाक्रोश एवं अभिशाप रैली आयोजित की । तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानाम बोर्ड भंग करने की मांग के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोश रैली में विपक्षी नेताओं ने भी खुलकर हिस्सा लिया। आज के दिवस को तीर्थ पुरोहितों ने काला दिन के रूप में मनाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बदरीनाथ, केदारनाथ , गंगोत्री व यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित शामिल हुए।

चार धाम के तीर्थ पुरोहितों व हकहकूकधारियों ने अपनी एक सूत्री मांग को लेकर गांधी पार्क से सचिवालय तक रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ताल के साथ गांधी पार्क से शुरू हुई जन आक्रोश रैली व अभिशाप रैली, सचिवालय में सभा में तब्दील हुई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को चार धाम महापंचायत के बैनर तले चारों धामों के सैकड़ों तीर्थ पुरोहितों हक हकूकधारियों की रैली गांधी पार्क से शुरू होकर सचिवालय में संपन्न हुई। यहां आयोजित एक आम सभा में चारों धाम के तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि जब तक उत्तराखंड राज्य सरकार देवस्थानम प्रबंधन विधेयक वापस नहीं लेती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। चार धाम महापंचायत के प्रवक्ता डा बृजेश सती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सरकार कमेटी कमेटी का खेल खेल रही है। हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट के अध्ययन के लिए जो मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाई है वह तीर्थ पुरोहितों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। डॉक्टर सती ने चेतावनी देते हुए खेल बंद करें और देवस्थानम भंग करें।

भगा को चार धाम महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल, पंडा समाज के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल आदि ने संबोधित किया । जनाक्रोश एवं अभिशाप रैली में गंगोत्री मंदिर समिति, गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा, यमुनोत्री मंदिर समिति व यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा, श्री बदरीश पंडा पुरोहित सभा, ब्रहमकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति बदरीनाथ, डिमरी पंचायत बदरीनाथ से जुड़े पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित शामिल रहे। संचालन डा बृजेश सती ने किया।

रैली को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सत्यनारायण सचान व आप पार्टी नेताओं के अलावा हरिद्वार के महंत प्रेमानंद शास्त्री जी महाराज, श्री महंत शुभम गिरी,स्वामी विवेकानंद, दंडी स्वामी भगवत देव आश्रम आदि ने भी संबोधित किया।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-employment-shasan-recruitment-for-many-post/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top