Headline
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का

हरीश के ट्वीट से चुनावी बेला में फैल गया रायता, अंदरूनी जंग हुई तेज

नुमाइंदे मेरे हाथ पांव बांध रहे-हरीश

हरीश ने कहा, अब विश्राम का समय आ गया

पार्टी नेताओं पर साधा निशाना फिर कहा विश्राम का समय आ गया

पूर्व सीएम हरीश के सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने प्रभारी देवेंद्र यादव को भाजपा का एजेंट बताया

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्त्तराखण्ड में कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान के सर्वेसर्वा हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी को निशाने पर ले लिया है। पूर्व सीएम के बुधवार को आये आक्रामक ट्वीट ने चुनावी राजनीति में हलचल मचा दी।

हरीश रावत के ट्वीट का कुल लब्बोलुआब यह निकला कि पार्टी में कुछ लोग उन्हें काम नहीं करने दे रहे।  उन्होंने इशारों ही इशारों में एक बार फिर पार्टी के बड़े नेताओं पर प्रहार करते हुए विश्राम लेने की धमकी तक दे डाली।

हरीश रावत ने भाजपा को लपेटते हुए कहा कि सत्ता ने कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। केंद्रीय नेतृत्व को आगाह करते हुए कहा कि कुछ लोग उनके हाथ पांव बांध रहे हैं। यही नही संगठन के ढांचे पर भी सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया।

हरीश रावत के ट्वीट के बाद उनके सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने भी प्रदेश प्रभारी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रभारी मुद्दों पर पंचायत करने के बजाय एक गुट के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

पूर्व सीएम हरीश के सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने प्रभारी देवेंद्र यादव को भाजपा का एजेंट बताया।

हरीश गुट का कहना है कि संगठन के काम में भी प्रभारी देवेंद्र यादव हस्तक्षेप कर रहे हैं।

कांग्रेस में चेहरे की जंग को लेकर हरीश रावत शुरू से ही वकालत कर रहे हैं। जबकि पार्टी नेतृत्व सामूहिक नेतृत्व पर जोर दे रहा है। इस बीच, राहुल गांधी की सफल रैली के बाद कांग्रेस ज्यादा ही जोश में दिख रही थी। लेकिन पार्टी में जारी गुटबंदी ने कांग्रेस के ग्राफ पर विराम लगा दिया । इस पूरे घटनाक्रम से भाजपा में विशेष हलचल देखी जा रही है।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-election-2022shasan-dm-doon-dr-rajesh-kumar-message-in-garhwali/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top