Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

हेलो, मैं हरीश रावत, रामनगर से चुनाव लड़ूं

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर से चुनाव लड़ने को मना किया

पूर्व सीएम हरीश रावत का ऑडियो वॉयरल

रामनगर सीट पर गुरु-चेला आमने सामने

अविकल थपलियाल

नई दिल्ली/ देहरादून। उत्त्तराखण्ड कांग्रेस में गुरु-चेले की जंग  ने नया मोड़ ले लिया है। गुरु यानि हरीश रावत और चेला मतलब रंजीत रावत। दोनों का 35 साल पुराना साथ 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद टूट गया था।

इन सालों में कोई दुआ सलाम नहीं। अलबत्ता दोनों खेमे के बीच तू तू मैं मैं का खेल सभी ने देखा।

ताजी जंग रामनगर सीट को लेकर हो रही है। हरीश रावत इस सीट से लड़ने के इच्छुक हैं लेकिन चेले रंजीत रावत भी इस सीट से चुनाव लड़ चुके है। रंजीत 2017 में रामनगर से चुनाव लड़ चुके हैं।

हाल ही में, हरीश रावत रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फोन कर मन टटोल रहे हैं। यह कह रहे हैं कि पार्टी उन्हें रामनगर से लड़ाना चाहती है। लेकिन कार्यकर्ता हरीश रावत को साफ मना करते हुए रंजीत रावत के पक्ष में खड़े नजर आ रहे है।

इस बातचीत के हरीश रावत के ऑडियो भी वॉयरल हो रहे हैं जिसमें वे रामनगर से चुनाव लड़ने की बात कह रहे है लेकिन कार्यकर्ता रंजीत को सपोर्ट करने की बात कह रहे हैं।

गौरतलब है कि रामनगर में चुनाव लड़ने को लेकर गुरु और चेले की 17 जनवरी को दिल्ली में ढाई घण्टे तक आमने सामने बैठक हो चुकी है। इस बैठकी में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे भी मौजूद रहे। रंजीत रावत को सल्ट विधानसभा शिफ्ट होने के लिए भी कहा गया। लेकिन रंजीत रावत ने कहा कि वे रामनगर से ही चुनाव लड़ेंगे। टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय लड़ेंगे  । इसके अलावा फोन पर भी रामनगर सीट को लेकर अपने अपने मत का आदान प्रदान हो चुका है।

बहरहाल, रामनगर के कांग्रेसियों की राय तलाशने में लगे हरीश रावत फोन पर साफ कह रहे हैं कि अगर पार्टी लड़वायेगी तो लड़ना पड़ेगा। लेकिन रंजीत समर्थक कह रहे कि हरीश जी आप चुनाव प्रचार में आइए, इस बार तो रामनगर से रंजीत को सपोर्ट करेंगे।

पुराने गुरु-चेले का रामनगर सीट को लेकर शुरू हुई महाभारत सुर्खियों में है। पूर्व सीएम हरीश रावत के लिए एक अदद सीट की व्यवस्था करना हाईकमान के लिए भी गर्म दूध बन गया है…

अविकल उत्त्तराखण्ड इन ऑडियो की पुष्टि नहीं करता

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-election-congress-party-ist-list-rahul-in-favour-of-youth-ticket/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top