Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

ब्रेकिंग- उत्त्तराखण्ड भाजपा मंत्री का रस से भरपूर ऑडियो वॉयरल

चुनाव भी लड़ रहा है बुजुर्ग भाजपा नेता

अविकल उत्त्तराखण्ड इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता

आज बेटियों को भाजपा के नेताओं से बचाने की जरूरत है -गरिमा मेहरा दसौनी

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। ठीक मतदान से चार दिन पहले भाजपा सरकार के मंत्री के ऑडियो ने भाजपा की मुसीबत बढ़ दी है। इस ऑडियो में भाजपा के बुजुर्ग पूर्व अध्यक्ष एक महिला से काफी अंतरंग बातें कर रहे हैं। ऑडियो में लड़की मंत्री से अपनी नौकरी के बाबत बात कर रही है। यही से रसभरी बातें शुरू होती है और काफी आगे तक बढती है। बतौर पूर्व अधयक्ष इस भाजपा नेता ने कॉग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ इंदिर ह्रदयेश पर भी अनर्गल टिप्पणी की थी। बाद में उक्त भाजपा नेता ने माफी भी मांगी थी। यह भाजपा नेता विधानसभा का चुनाव भी लड़ रहा है। हालांकि, अविकल उत्त्तराखण्ड न्यूज पोर्टल इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

इधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उत्तराखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा मंत्री के अश्लील ऑडियो पर उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कड़ा हमला बोला है ।
गरिमा ने कहा कि अब उत्तराखंड भाजपा गरिमा की सारी हदों को पार कर चुकी है।

गरिमा ने कहा कि एक लंबी फेहरिस्त प्रदेश में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की है जिनके हाथों मातृशक्ति का लगातार उत्पीड़न हुआ है, और अब उस फेहरिस्त में जो नया नाम जुड़ा है वह हतप्रभ करने और चौंकाने वाला है।

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी

दसोनी ने कहा कि सूबे के अध्यक्ष रहे नेता का ऑडियो ऐसे वक्त पर आया है जब प्रदेश चुनाव के मुहाने पर है ।
दसौनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चौराहे पर नीलाम करने का काम बंशीधर भगत के इस ऑडियो ने किया है । इससे पहले भी संगठन महामंत्री संजय कुमार द्वाराहाट विधायक महेश नेगी और विधायक सुरेश राठौर महिला यौन उत्पीड़न के प्रकरणों में संलिप्त पाए गए हैं।

दसौनी ने कहा की चाल चेहरे और चरित्र की बात करने वाली भाजपा अपने गिरेबान में झांके, जिस तरह से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की आड़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता कुकृत्य कर रहे हैं उससे तो यही लगता है कि आज प्रदेश की महिलाओं और बच्चियों को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बचानेकी जरूरत है ।दसोनी ने कहा यह पूरा प्रकरण बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और देव भूमि के लिए तो शर्मसार करने वाला है।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-election-pm-modi-election-rally-at-srinagar-garhwal/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top