Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

प्रबंधक बोले, अध्यक्ष जी पिरान कलियर की गंदगी साफ करिये

दारुल उलूम कादरिया सबरिया (पिरान कलियर शरीफ) के प्रबन्धक मौलाना गुलाम नबी नूरी ने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स को लिखा पत्र

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स के समर्थन में उतरे प्रबंधक मौलाना गुलाम नबी नूरी

अविकल उत्तराखंड

रुड़की। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के पिरान कलियर शरीफ दरगाह में गंदगी हटाने सम्बन्धी बयान का जहां कांग्रेस ने विरोध किया है वहीं दारुल उलूम कादरिया सबरिया (पिरान कलियर शरीफ) के प्रबन्धन से जुड़े लोग समर्थन में खड़े हो गए हैं।

दारुल उलूम कादरिया सबरिया (पिरान कलियर शरीफ) के प्रबंधक मौलाना गुलाम नबी नूरी ने 12 सितम्बर को शादाब शम्स, चेयरमैन उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड (देहरादून) को लिखे पत्र में कहा है कि पिरान कलियर शरीफ जिला हरिद्वार में एक विश्व प्रसिद्ध दरगाह है जहाँ पर हर जाति व धर्म के लोग गहरी आस्था रखते हैं लेकिन दुख कि बात ये है कि यहाँ कि व्यवस्था इतनी ख़राब है कि हर तरफ गन्दगी एवं ड्रग्स और होटलों में गलत धंधे खुलेआम चलते हैं।

पत्र में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स से अनुरोध किया गया है कि वे सीएम धामी के संज्ञान में यह सभी बातें लाकर समस्या का समाधान करें।

पिरान कलियर शरीफ दरगाह, रुड़की

देखें मूल पत्र की भाषा

माननीय श्री शादाब शम्स चेयरमैन उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड (देहरादून)

माननीय श्री मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के द्वारा वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनाये जाने पर आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं एंव हार्दिक बधाई साथ ही साथ हम माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के बहुत आभारी हैं। कि उन्होंने आप जैसे मेहनती और लगन से काम करने वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपा है मुझे आप पर पूरा भरोसा है कि आप अपने जिम्मेदारी को बहुत ही अच्छी तरह से निभाएंगे।

विशेष तौर पर आपको औगत कराना है कि पिरान कलियर शरीफ जिला हरिद्वार में एक विश्व प्रसिद्ध दरगाह है जहाँ पर हर जाति व धर्म के लोग गहरी आस्था रखते हैं लेकिन दुख कि बात ये है कि यहाँ कि व्यवस्था इतनी ख़राब है कि हर तरफ गन्दगी एवं ड्रग्स और होटलों में गलत धंधे खुलेआम चलते हैं।

जिससे कि आने वाले श्रधालुओं को बहुत कष्ट एवं भय बना रहता है। इससे हमारे प्रदेश कि साफ़ सुथरी छवि पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है अतः श्रीमान से अनुरोध है कि माननीय श्री मुख्यमंत्री के संज्ञान में ये सारी समस्याएं लाकर आप इन सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लेकर समाधान करने कि कृपा करें ताकि श्रधालुओं में हमारे प्रदेश के लिए बेहतर सन्देश जाए और यहाँ रहने वाले तमाम लोगों को इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिल सके।

इस कार्य के लिए हम आपके सदा आभारी रहेंगे

मौलाना गुलाम नबी नूरी

Pls clik-पिरान कलियर शरीफ की गंदगी दूर करेंगे, देखें खबर

https://bharatnewsbuzz.com/spirituality/uttarakhand-religious-culture-politics-bjp-leader-shadab-shams-said-piran-kaliyar-shareef-sex-trade-and-drugs-supply-center-congress-opposed/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top