Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण पर यूकेडी का प्रदर्शन

अध्यादेश को लेकर यूकेडी महिला मोर्चा ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन.2 नवंबर को गांधी पार्क में होगा प्रदर्शन

अविकल उत्तराखंड

 देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा ने उत्तराखंड की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज  आरक्षण के लिए अध्यादेश लाने की मांग को लेकर विधानसभा भवन के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

 यूकेडी महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष सुलोचना इष्टवाल ने कहा कि यदि तत्काल 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के सम्बंध में अध्यादेश नहीं लाया गया तो यूकेडी सड़कों पर जन आंदोलन तेज कर देगी।

 यूकेडी महिला मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा ने सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से 2 नवंबर को गांधी पार्क के प्रदर्शन में भी शामिल होने का आह्वन किया।

 यूकेडी महिला नेत्री रमा चौहान ने इस बात के प्रति काफी आक्रोश व्यक्त किया कि मात्र एक शासनादेश के भरोसे सरकार बैठी रही और कमजोर पैरवी के चलते हाईकोर्ट में महिलाओं के अधिकारों को गंवा बैठी।

 महिला नेत्री उषा चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय दलों की कोई भी सरकार उत्तराखंड के हितों की रक्षा करने में हमेशा विफल रही है ।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जब दूसरे राज्यों में वहां की सरकारें महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देती आ रही है तो फिर ऐसे में उत्तराखंड की सरकारों द्वारा पिछले 20 वर्षों में आखिर क्यों कानून नहीं बनाया गया !

यूकेडी के केंद्रीय संगठन महामंत्री मोहन असवाल  ने आक्रोश जताया कि उत्तराखंड में कहीं महिलाओं के हाथों से घास छीनी जा रही है तो कहीं नौकरियां, जबकि यह राज्य मातृशक्ति ने अपनी अस्मिता को दांव पर लगाकर बनाया था।

प्रदर्शन मे उत्तराखंड क्रांति दल के सुलोचना ईष्टवाल ,उत्तरा पंत बहुगुणा,रमा चौहान ,ऊमा खंडूरी,ऊषा चौहान,मीना थपलियाल, नीलम लखेड़ा,अनीता असवाल, आशा , शकुन्तला कलूड़ा, रिंकी कुकरेती , ‘दीपा राणा,   चीनू’ मौर्य,अनिल डोभाल जी,देवेन्द्र रावत ,प्रताप कुँवर,विपिन रावत,ओम प्रकाश,राजेंद्र गुसाई आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top