Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

केदारनाथ उपचुनाव- भाजपा दावेदार पर दांव खेल सकती है कांग्रेस

ओटीए पासिंग आउट परेड में बोले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, “हमेशा अपनी वर्दी को गर्व से पहनें”

कांग्रेस के अंदर भाजपा के दावेदारों पर मंथन शुरू

हरदा ने केदारनाथ उपचुनाव के बहाने भाजपा के खेला की खोली कलई

अविकल थपलियाल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस   अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई। दोनों जी दल रक दूसरे की सूची को उलट पलट रहे हैं।
बदरीनाथ व मंगलौर की जीत से उत्साहित कांग्रेस अपनी पार्टी के दावेदारों के अलावा भाजपा के ‘बागियों’ को भी परख सकती है।

दोनों दलों के पैनल हाईकमान तक पहुंचा दिए गए हैं। केदारनाथ उपचुनाव का परिणाम भाजपा की अंदरूनी राजनीति को काफी हद तक प्रभावित करेगा।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि उपचुनाव के सभी विकल्पों पर विचार चल रहा है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के टिकट से वंचित प्रमुख दावेदार को अपना प्रत्याशी बना सकती है।
इस कड़ी में पूर्व विधायक शैलारानी की पुत्री ऐश्वर्या रावत का नाम पहले नंबर पर है। ऐसा कर कांग्रेस पार्टी शैलारानी रावत के निधन से केदारनाथ क्षेत्र में उपजी सहानुभूति लहर व भाजपा से मिली उपेक्षा को मुख्य मुद्दा बना सकती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की विधायक रही शैलारानी रावत 2016 की बगावत के बाद भाजपा में शामिल हो गयी थी।

कांग्रेस का यह दांव भाजपा के अंदर खलबली मचाने के लिए काफी है। चूंकि भाजपा में दावेदारों की सूची लम्बी होती जा रही है। इस कड़ी में पूर्व सीएम तीरथ रावत व पूर्व सीडीएस विपिन रावत के परिजनों का नाम भी जुड़ गया है। ऐसे में स्थानीय व बाहरी उम्मीदवार का सवाल भी खूब उछल रहा है। पूर्व में निर्दलीय चुनाव लड़े कुलदीप रावत इस बार भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में डटे है। जबकि भाजपा की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को पार्टी कैडर का सपोर्ट मिल रहा है।
कर्नल अजय कोठियाल समेत कई अन्य नाम भी केदारनाथ के रण में उतरने को बेताब है। कुल मिलाकर भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट केदारनाथ में प्रत्याशी चयन टेढ़ी खीर माना जा रहा है।

भाजपा के ‘खेला’  को हरदा ने खोला

इधर, कांग्रेस के नेता भी तड़का मारने से नहीं चूक रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत सार्वजनिक तौर पर भाजपा की मौजूदा अंदरूनी राजनीति पर खुलेआम टिप्पणी कर ही रहे हैं। पूर्व सीएम का कहना है कि भाजपा का एक गुट केदारनाथ उपचुनाव को मौका मानकर खेल पलटने की कोशिश में है। भाजपा का यह गुट अस्थिरता की योजना बना रहा है जबकि दूसरा गुट बचाने की भूमिका में है।

पूर्व सीएम का यह इशारा भाजपा खेमे में हलचल मचाने के लिए काफी मुफीद माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top