Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

आज होगा बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार,तेज प्रताप भी बन सकते हैं मंत्री

पटना।पिछले हफ्ते जदयू ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ लिया था और महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राजद, कांग्रेस और कुछ अन्य दलों से हाथ मिला लिया था। इसके बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बुधवार को शपथ ली थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 31 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें से राजद से सबसे ज्यादा 16 और जदयू से 11 विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस से दो, हम पार्टी से एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में सीपीआई-एमएल, सीपीआई और सीपीएम को जगह नहीं मिल पाई है। दरअसल, महागठबंधन में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल, हम, सीपीआई और सीपीएम कुल सात पार्टियां हैं।

इससे पहले हाल ही में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सोनिया से चर्चा भी की थी। जिसके बाद एआईसीसी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने शनिवार को कांग्रेस को मिलने वाले मंत्री पद की संख्या बताने से इनकार कर दिया और कहा कि यह सम्मानजनक होगा और सदन में पार्टी की ताकत के अनुसार होगा।

बता दें कि हाल ही में जदयू ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ लिया था और महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राजद, कांग्रेस और कुछ अन्य दलों से हाथ मिला लिया था। इसके बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बुधवार को शपथ ली थी।

बिहार में भाजपा का दामन छोड़ कर नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के पाले में आ गए हैं। आरजेडी और जदयू की नई सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार कल यानी 16 अगस्त को होगा। महागठबंधन की नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह 11.30 बजे नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। वहीं, कहा जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में एक बार फिर तेज प्रताप यादव को मंत्री बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top