Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

Independence Day 2022: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

Independence Day 2022: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर बधाई दी है। साथ ही कहा कि अमेरिका और भारत अभिन्न मित्र हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए दोनों देश मिलकर काम करना जारी रखेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 1947 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अंत का जश्न मनाते हुए भारत आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।

बाइडन ने आगे कहा कि इस वर्ष दोनों देश अपने महान लोकतंत्रों के बीच राजनयिक संबंधों की 75 वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। हमारी साझेदारी हमारे लोगों के बीच गहरे बंधनों से और मजबूत हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका में जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने हमें एक अधिक नवीन, समावेशी और मजबूत राष्ट्र बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में, दोनों लोकतंत्र नियम-आधारित व्यवस्था की रक्षा के लिए एक साथ खड़े रहेंगे, अपने लोगों के लिए अधिक शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देंगे।

देश की लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि दोनों देश अहम भागीदार हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिका भारत के लोगों के साथ महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश का पालन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top