Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

उत्तराखंड शासन के इस IAS अधिकारी ने अभियंताओं को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून।जल जीवन मिशन में सचिव पेयजल नितेश झा ने सभी पेयजल इंजीनियरों को पूरी गंभीरता के साथ काम करने की सख्त हिदायत दी है। साफ किया है कि पेयजल योजनाओं का निर्माण आम जनता को पानी पिलाने के लिए हो ना कि ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए। कहीं भी पाया गया कि बिना जरूरत के ही पेयजल योजना तैयार की जा रही है तो संबंधित इंजीनियर निलंबन को तैयार रहेंl काम में ढिलाई बरतने वालों को तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी दिए हैं ।उन्होंने कहा योजना का डिजाइन करते हुए आम लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ना कि ठेकेदारों के हितों को।

उन्होंने कहा कि कहीं भी मालूम चला कि पानी का स्रोत नजदीक होने के बावजूद सिर्फ ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने को योजना को दूर तैयार किया गया तो ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।जहां पेयजल योजना की जरूरत ना हो या पहले से पेयजल योजना से पर्याप्त पानी मिल रहा हो वहां कोई भी नहीं योजना प्रस्तावित ना की जाए। ऐसा करने वाले इंजीनियर को निलंबन के लिए तैयार रहना होगा।उन्होंने कहा कि जिस भी जल संस्थान या जल निगम डिवीजन में काम में देरी पाए जाए तो वहां के इंजीनियरों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। किसी भी सूरत में काम में ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया की जाएगी. हर हाल में समय के भीतर मिशन को पूरा किया जाएगा वह भी पूरी गुणवत्ता के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top