Headline
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 

उत्तराखंड बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, ये मुद्दे रहे खास

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में बीजेपी का घोषणा-पत्र जारी किया।इस घोषणा-पत्र में महिला, किसान और बेरोजगार से लेकर अनुसूचित जाति के लोगों को रिझाने की पूरी कोशिश की गई है।वहीं, कांग्रेस ने इसे अपने घोषणा-पत्र को नकल करार देते हुए 2017 के घोषणा-पत्र का हिसाब देने की बात कही है।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इसे दृष्टि पत्र का नाम दिया गया है, लेकिन यह दृष्टि दोष पत्र के रूप में देखा जा रहा है।

ये रहे खास मुद्दे:

– चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।

– हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।

– पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

– स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।

– किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।

– लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।

– युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

– देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

– स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।

– पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।

– 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित

– छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि

– हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज

– बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार

– उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top