Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

अक्षय कुमार ने लगातार फ्लॉप होती फिल्मों पर तोड़ी चुप्पी,आप भी जानिएं क्या कहा?

मुंबई।अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म कटपुतली के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर रिएक्ट किया है और इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने खुद में बदलवा की भी बात कही है।

उन्होंने इंडस्ट्री के खराब प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए कहा, ‘इंडस्ट्री में सभी को ये समझना होगा कि लोग क्या देखना चाहते हैं और उसी के आधार पर काम करना होगा।

पिंकविला की खबर के मुताबिक, अभिनेता ने शनिवार को अपनी आगामी फिल्म कटपुतली के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब उनसे बॉलीवुड फिल्मों के लगातार बॉक्स ऑफिस पर खबार प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, फिल्में काम नहीं कर रही हैं। ये हमारी गलती है। ये मेरी गलती है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे अपनी शैली में बदलाव करना होगा। मुझे समझना होगा कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। मैं खुद में बदलाव करना चाहता हूं और मेरी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इसके लिए मेरे अलावा किसी और को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।’

वहीं, उन्होंने इसी इवेंट में एक सवाल का जवाब देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड 2 की रिलीज डेट को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया था। जहां एक रिपोर्ट उसे पूछा की क्या ओएमजी 2 अक्टूबर में रिलीज होगी तो इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आपके सूत्रों ने आपको गलत बताया है। अभिनेता इस जवाब से सोशल मीडिया पर कयासों का भी दौर शुरू हो गया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि अब ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री बीते लंबे वक्त से बुरे दौर से गुजर रही है। एक-दो फिल्मों को छोड़ दें तो कोई भी ऐसी फिल्म नहीं जो बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड पाई है। अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने लगातार फ्लॉप हो रही हैं अपनी फिल्मों पर चुप्पी तोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top