Headline
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

राजू श्रीवास्वत की हेल्थ पर एम्स से लेटेस्ट अपेडट, निधन की खबरों के बीच डाक्टरों ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली । हार्ट अटैक के बाद 10 अगस्त से दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हास्य कलाकर राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। राजू श्रीवास्वत बेहोश हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस बीच पिछले 24-48 घंटे के दौरान राजू श्रीवास्वत के निधन की खबरें भी इंटरनेट मीडिया पर फैलाई जा रही है। इसको लेकर राजू श्रीवास्तव का इलाज कर रहे डाक्टरों का बयान आया है।

डाक्टरों ने राजू श्रीवास्तव के निधन की खबरों को अफवाह बताया है। उधर, परिवार की ओर से जारी बयान में भी लोगों से खासतौर से राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों से उनके निधन की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। परिवार की ओर कहा गया है कि लोग राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ करें।

वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव, हालत है बेहद नाजुक

डाक्टरों का कहना है कि राजू श्रीवास्तव के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरें गलत हैं। अगर ऐसा कुछ होगा तो एम्स आधिकारिक बयान जारी करेगा। बता दें कि एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव पिछले 10 दिन से वेंटिलेटर पर हैं। स्वजनों और रिश्तेदारों का बृहस्पतिवार से ही एम्स में आना-जाना जारी है।

10 अगस्त से वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव

गौरतलब है कि 10 अगस्त को दिल्ली में जिम में कसरत करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आ गया था। उन्हें जिम स्टाफ ने ही फौरन दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया। 10 अगस्त से ही राजू श्रीवास्तव न केवल बेहोश हैं, बल्कि उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

बृहस्पतिवार को दिनभर चलती अफवाह

राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें 10वें दिन भी शुक्रवार को होश नहीं आया है। इस बीच एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दिनभर राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर तरह तरह की अफवाहें फैलाई गईं। कुछ ने तो उनके निधन की भी खबरें सोशल मीडिया पर फैलाईं।

बता दें कि राजू श्रीवास्तव देश के जाने-माने हास्य कलाकार हैं। वह पिछले तकरीबन साढ़े तीन दशक से लोगों को मनोरंजन कर रहे हैं। टेलीविजन रियलिटी शो द लाफ्टर चौलेंज में उन्होंने कई बार अपने प्रदर्शन से जजों के साथ आम आदमी को ठहाके मार हंसने के लिए मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top