Headline
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

‘आप’ का घोषणा पत्र जारी, देखे किन मुद्दो पर टिका है आप का विजन

गंगोत्री। आम आदमी पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।आप के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया। इसके साथ ही आप नेता कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाएंगे। वहीं छह नए जिले बनाने की बात भी कही गई है।

घोषणा पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड की पहाड़ी कृषि नीति लाएंगे। उत्तराखंड में यूथ असेंबली का गठन किया जाएगा। युवा सोच पर आम आदमी पार्टी काम करेगी। घोषणा पत्र में अरविंद केजरीवाल की 10 प्रमुख गारंटी भी शामिल हैं।

ये हैं घोषणा पत्र के खास मुद्दे

गैरसैण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक।
-छह नए जिलों का गठन किया जाएगा। (काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री)
-उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा।
-पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागू की जाएगी।
-शिक्षा का बजट बढ़ा के राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा।
-पुलिस कर्मियों को रु 4600 ग्रेड पे।
-ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।
-उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।
-आपकी सरकार आपके द्वार के तहत सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी।
-महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।
-सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा।
-गेहूं- धान रु 2500 में और गन्ना रु 400 की दर से खरीदा जाएगा।
-राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी।
-उत्तराखंड में स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी का निर्माण होगा।
-उत्तरखंड राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदेश में शीतकालीन ओलंपिक के नियोजन का प्रयास किया जाएगा।
-गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादमी का निर्माण किया जाएगा।
-उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म का हब बनाया जाएगा।
-पर्वतीय क्षेत्र में एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
-तीर्थ पुरोहितों के लिए विशेष पेंशन और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।
-मलिन बस्ती के लोगों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के लिए मालिकाना हक दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top