Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

कांग्रेस को 20 सितंबर से पहले मिलेगा नया अध्यक्ष

दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। पार्टी के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस बात की पूरी संभावना है कि यह प्रक्रिया 20 सितंबर की निर्धारित समय-सीमा के पूरी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस कार्य अब बिना कोई और देरी किए जल्द से जल्द किया जाएगा।

पार्टी के एक शीर्ष सूत्र ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया को बिना किसी बड़े स्थगन के 20 सितंबर की निर्धारित समय-सीमा के आसपास पूरा कर लिया जाएगा।’

वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या घोषित कार्यक्रम में देरी हो सकती है, सूत्र ने कहा कि इसमें कुछ दिनों की देरी हो सकती है।’ सूत्र ने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं होगा कि चुनाव नवंबर तक के लिए टाल दिया जाएगा।’

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपनी कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा।

वहीं पार्टी को 2019 में संसदीय चुनावों में लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी जिन्होंने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में फिर से पार्टी की बागडोर संभाली थी, उन्होंने भी अगस्त 2020 में एक वर्ग द्वारा खुले विद्रोह के बाद पद छोड़ने की पेशकश की थी।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है। वहीं इसे लेकर तमाम अटकलें भी लगाई जा रही हैं। पार्टी के कई अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने एआईसीसी अध्यक्ष नहीं बनने का अपना रुख अभी तक नहीं बदला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top