Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की सीएम धामी से आपदा प्रभावितों का विस्थापन और विवेकाधीन कोष से अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकत की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत विकासखण्ड रायपुर के ग्राम पंचायत तिमलीमान सिंह सरखेत एवं छमरौली में तथा जनपद टिहरी के विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत ग्राम ग्वालीडाण्डा, तोलियाकाटल, सोन्दना, चिफल्टी एवं सीतापुर में दिनांक 20 अगस्त को आयी भीषण दैवीय आपदा के संबंध में मुख्यमंत्री से आपदा प्रभावितों की समस्याओं को रखा। और मंत्री जोशी ने आपदा में हुए नुकसान के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि बादल फटने से आये सैलाब से काफी लोग प्रभावित हुये हैं जिसमें काफी जनहानि तो हुई है और कई लोग बेघर भी हो गये हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों को विस्थापित किये जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि विकासखण्ड रायपुर के ग्राम पंचायत तिमलीमान सिंह सरखेत एवं छमरौली में आयी भीषण दैवीय आपदा में प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा रूपये 1,05,700/- की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जो कि काफी कम धनराशि है। इस दैवीय आपदा में लगभग 25 परिवार बेघर हो गये हैं। चूंकि लोगों के घरबार, खेती एवं पशु इस आपदा में बह गये या घर-खेती पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त एवं नष्ट हो गयी है। इस दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त धनराशि / मुआवजा दिये जाने का भी कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। जिससे दैवीय आपदा ग्रसित लोगों का जन-जीवन सामान्य हो सकेगा। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए सभी प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top