Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल, बंशीधर तिवारी बने डीजी सूचना

देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने 13 IAS और कई PCS अधिकारियों के अधिकारियो के विभागों मे फेरबदल किए हैं. सरकार ने बंशीधर तिवारी को DG सूचना बनाया है।उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार शाम को एक साथ 13 आईएएस और कई पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर और विभागों में हुए फेरदबल के आदेश मंगलवार शाम को जारी किए गए है।

आईएएस अधिकारी सोनिका को देहरादून जिलाधिकारी के साथ-साथ मसूरी देहरादून विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार भी दिया गया। आईएएस रणबीर सिंह चौहान से अपर सचिव सूचना और महानिदेशक सूचना का पद वापस लिया गया। अपर सचिव सूचना और महानिदेशक सूचना की जिम्मेदारी बंशीधर तिवारी को दी गई है।

आईएएस कामेंद्र सिंह से सचिव लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उन्हें अब अपर सचिव कार्मिक और सर्तकता, समाज कल्याण का प्रभार दिया गया।सविन बंसल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन और परियोजना प्रबंधन बनाया है।आईएएस मेहरबान सिंह को सचिव मानवाधिकार आयोग से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस आनंद श्रीवास्तव से परियोजना प्रबंधन की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

इसके साथ ही पीसीएस गिरधारी सिंह को सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार बनाया गया है। आईआएएस जितेंद्र कुमार सोनकर को अपर सचिव युवा कल्याण खेल निदेशक बनाया गया है। पीसीएस अरविंद पांडेय को सचिव मानवधिकार आयोग बनाया गया है।पीसीएस मनीष बिष्ट को उपजिलाधिकारी उधमसिंह नगर बनाया गया है।

अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से राजस्व का कार्यभार वापस लिया गया है। इसके अलावा आईएएस शैलेश बगौली से सचिव कृषि और कृषक विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई।सचिव कृषि और कृषक विभाग की जिम्मेदारी आईएएस बीवीआरसी पुरुषोतम को दी गई है। आईएएस सचिन कुर्वे को राजस्व विभाग की सचिव बनाया गया है। हालांकि इनसे भी खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया।

आईएएस ब्रिजेश कुमार संत को दून मसूरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से हटा दिया गया। वहीं, नई जिम्मेदारी के तौर पर सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता बनाया गया है।आईएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव प्रभारी राजस्व की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए सचिव प्रभारी शहरी विकास का नया दायित्व दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top