Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ा साइबर क्राइम का ग्राफ,ये हैं टॉप 5 स्टेट?

देहरादून।टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल ने साइबर ठगों के लिए भी लोगों को चूना लगाने के ज्यादा मौके पैदा कर दिए हैं।शायद यही वजह है कि देश में साइबर क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। साइबर क्राइम को लेकर एनसीआरबी ने जो ताजा रिपोर्ट जारी की है, उसमें उत्तराखंड के लिए भी चिंता जाहिर की गई है। उत्तराखंड में साइबर क्राइम के मामले तेजी के साथ बढ़े हैं, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

NCRB रिपोर्ट के अनुसार देश में साल 2021 में साइबर क्राइम के सबसे ज्यादा 10,303 मामले तेलंगाना में दर्ज किए हैं।इसके बाद यूपी में 8,829, कर्नाटक में 8,136, महाराष्ट्र में 5,562 और असम में 4,846 साइबर क्राइम के मामले दर्ज किए गए।

वहीं अगर मेट्रो सिटी की बात की जाए तो बेंगलूरु में सबसे ज्यादा 6424, हैदराबाद में 3303, मुंबई में 2883, लखनऊ में 1067 और गाजियाबाद में 451 मामले दर्ज किए गए हैं। तमाम शहरों में भारत की आईटी राजधानी बेंगलुरु ने 2021 में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम दर्ज किया, जिसमें 6,423 मामले दर्ज किए गए।हालांकि, यह संख्या 2020 और 2019 की तुलना में गिर गई है. जिसमें क्रमशः 8,892 और 10,555 मामले दर्ज किए गए थे।

देश में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विकास के साथ-साथ साइबर अपराध भी पांव पसारने लगा है।उत्तराखंड में साइबर क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जो बड़ी चिंता का विषय है। उत्तराखंड में बड़ी संख्या में लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में साल 2021 में 718 साइबर क्राइम के मुकदमे दर्ज किए हैं, जबकि एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में उत्तराखंड के अंदर साइबर क्राइम के 243 मामले सामने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top