Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

50% बूथों की होगी वेबकास्टिंग, इमरजेंसी के लिए एयर एबुंलेंस तैनात

देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 14 फरवरी मतदान होने हैं।जिसको लेकर निर्वाचन अधिकारियों लिए चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं, आपत स्थिति के निपटने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं में एक-एक एयर एंबुलेंस तैनात रहेंगी।

बता दें कि मतदान के दौरान आपत स्थिति के निपटने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं में एक-एक एयर एंबुलेंस तैनात रहेंगी. अगर किसी मतदानकर्मी की तबीयत बिगड़ती है तो उसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है कि वह अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें. साथ ही बीमार मतदानकर्मी का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि इस बार मतदान के लिए प्रदेश में 101 सखी बूथ बनाएं गए हैं. जिनमें महिला कार्मिकों की ही तैनात रहेगी. सखी बूथ में बच्चों को खेलने और स्तनपान के लिए व्यवस्थाएं की गई है।

वहीं, विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सर्विस सहित निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ ही अन्य कर्मियों के लिए 1,40,358 पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे. जिसमें से 12 फरवरी तक 27,108 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं. उत्तराखंड में इस बार 11,697 मतदेय स्थल बनाये गए हैं।

यह पहला मौका है कि जब 50 प्रतिशत से मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग की जा रही है. ऐसे में इस बार 5,905 मतदेय स्थलों से मतदान की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. उत्तराखंड में आम चुनावों के लिए 70 विधानसभा सीटों को 276 जोन और 1447 सेक्टर में बांटा गया है. जिसमें से 776 संवेदनशील और 1050 अतिसंवेदनशील बूथ हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सौजन्या ने बताया कि अगर किसी मतदाता का फोटो पहचान पत्र खो गया है. आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों डाकघरों के जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कॉर्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड सहित 12 दस्तावेजों के आधार पर अपना मतदान कर सकता है।

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए कल मतदान होना है. ऐसे में मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि कल सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए चुनाव आयोग तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top