Headline
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश

CM धामी बोले-‘गरुड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज’

बागेश्वर।कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम सांस्कृतिक जुलूस के बीच विधिवत उद्घाटन किया। सीएम सांस्कृतिक जुलूस के साथ मुख्य मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि कोट भ्रामरी मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गरुड़ में मेडिकल कालेज का निर्माण शीघ्र किया जाएगा।

सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग का चौखुटिया तक मिलान किया जाएगा। गरुड़ कॉलेज में पीजी की कक्षाएं जल्द संचालित की जाएंगी। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग को ग्वालदम बागेश्वर मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। बीपीएल परिवारों को निशुल्क सिलिंडर देने के लिए पचास करोड़ रुपये की व्यवस्था सरकार ने कर दी है।

मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सांसद अजय टम्टा शाम 5:30 बजे हेलीकॉप्टर से मेलाडुंगरी स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, डीएम रीना जोशी, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मेला कमेटी की अध्यक्ष हेमा बिष्ट ,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत ने उनकी अगवानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top