Headline
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

उत्तराखंड के 41 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी अवॉर्ड, राज्यपाल ने किया सम्मानित

देहरादून।उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले 14 शिक्षक और शिक्षिकाओं को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार पुरस्कार से नवाजा गया है।उन्हें राज्यपाल गुरजीत सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा बागेश्वर में 5 स्कूलों को दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार दिया गया।

उत्तराखंड में शिक्षक दिवस के मौके पर सोमवार कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ये वो शिक्षक थे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया। इसी कड़ी में राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें बेहतर शिक्षण कार्य के लिए बधाई दी।इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शिक्षकों की जिम्मेदारी अब और भी ज्यादा बढ़ गई है।उन्हें अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ निभानी होगी।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।शिक्षा के क्षेत्र में और कई तरह के बदलाव किए जाने हैं। ताकि छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके अलावा एनएसएस और एनसीसी को 12वीं क्लास तक अनिवार्य करने के बारे में भी विचार मंथन किया जा रहा है।

शिक्षक दिवस 2022 के मौके पर राजभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिरकत की।इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने 41 शिक्षक और शिक्षिकाओं को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया और साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया।उधर, बागेश्वर जिले में 17 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top