Headline
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश

उत्‍तराखंड सरकार ने राज्‍य में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल पर लगाई रोक

देहरादून।उत्‍तराखंड सरकार ने राज्‍य में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है। राज्‍य सरकार ने इस पर एस्‍मा (आवश्‍यक सेवा अनुरक्षण कानून ) लगाने की घोषणा की है। इससे रोडवेज कर्मचारी अब छह माह तक कोई हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

एस्मा से पूर्व निगम प्रबंधन की ओर से कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी को बीते दिनों निजी एजेंसी से भर्ती के विरोध में हुए आंदोलन के क्रम में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। प्रबंधन का संदेह था कि इससे यूनियन बेमियादी हड़ताल पर जा सकती है। यही वजह है कि आनन-फानन में एस्मा का प्रस्ताव बना सरकार को भेजा गया। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी ने इसके आदेश कर दिए।

विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों व अन्य कर्मचारियों के नियमितीकरण के साथ उन्हें हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार समान काम समान वेतन देने और निजी एजेंसी से निगम में चल रही चालक-परिचालकों की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग पर निगम कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।

पिछले 15 दिन में इस मामले पर चले घटनाक्रम को लेकर रोडवेज प्रबंध निदेशक रोहित मीणा को स्वयं कमान संभालनी पड़ी और वार्ता कर किसी तरह से कर्मचारियों को मनाया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन तो एक व दो सितंबर को हड़ताल पर जा रही थी, जिसे प्रबंधन ने 31 अगस्त की देर शाम मनाया। इसके साथ ही प्रबंधन काम न करने वाले अधिकारियों एवं अक्षम चालक व परिचालकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी में भी लगा हुआ है।

सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम में कर्मचारियों के आंदोलन व संभावित हड़ताल को देख अगले छह महीने के लिए सोमवार शाम से अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top