Headline
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बेरोजगार युवाओं से अपील, आशा को निराशा में न बदले, हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता, दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को आश्वस्त किया कि भर्ती परीक्षाओं में कोई विलंब नहीं होगा। सरकार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में लंबित परीक्षाओं को राज्य लोक सेवा आयोग अथवा अन्य एजेंसियों से कराने जा रही है। सीएम धामी ने कहा कि हमारे भाई-बहन जो परीक्षार्थी हैं, उनकी परीक्षाओं में कोई विलंब न हो। साथ ही उनकी रोजगार की आशा, निराशा में न बदले, इसके लिए लंबित परीक्षाएं कराने का समाधान निकाला जा रहा है। यूकेएसएसएससी की अर्हता के आधार पर ही इन पदों को भरने के लिए लोक सेवा आयोग अथवा अन्य संस्थाओं से भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने के लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति से कोई समझौता नहीं करने पर दृढ़ संकल्पित है। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश के ईमानदार और परिश्रमी युवाओं के साथ सरकार अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम इससे आगे के लिए भी एक नजीर बनाना चाहते हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। क्योंकि, हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता है। उनके वर्तमान एवं भविष्य का सवाल है। हमें प्रदेश में ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने की सोच भी न सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में मौजूदा वक्त में लगभग 12 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी थी। उन्होंने कहा है कि यूकेएसएसएससी के भर्ती प्रकरणों में पाई गई अनियमितताओं की जांच तेजी से चल रही है। साथ ही स्पीकर ने भी विधानसभा में की गई नियुक्तियों की जांच के बाबत उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top