Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने दी गिरफ्तारी, मुकदमे दर्ज, सीएम से मिले भाकियू सदस्य

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत 60-70 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश अध्यक्ष और भीम आर्मी के 35-40 कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा

अविकल थपलियाल


देहरादून। कृषि बिल के मुद्दे पर भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। घंटाघर पर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर चक्का जाम भी।किया। इस दौरान पुलिस कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गयी।

Congress uttarakhand

मंगलवार की सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतर आए। कांग्रेस ने भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए दुकानें बंद कराई। इसके अलावा चक्का जाम भी किया। इस दौरान पुलिस से हुई धक्का मुक्की के बीच कांग्रेस उपाधयक्ष सूर्यकांत धस्माना नारेबाजी करते रहे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत 60-70 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज

भारत बंद के समर्थन में बिना अनुमति जुलूस निकालने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने का आरोप
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश अध्यक्ष और भीम आर्मी के 35-40 कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा

किसान संगठनों के भारत बंद के समर्थन में बिना अनुमति जुलूस निकालने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर नगर कोतवाली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कृषि कानूनों के विराध में भारत बंद के समर्थन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतत्व में कांग्रेस भवन से घंटाघर, पलटन बाजार तक रैली निकाली। नगर कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकालने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, अनूप कपूर, मोहन भंडारी, सुशील राठी, एताद खान, सुमित्र भुल्लर, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, कमर खान, गरिमा दसौनी, शांति रावत, अनिता तिराला, प्रमिता बडोनी के खिलाफ नामजद तथा 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147/188/269/270 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, क्लेमेंन्टाउन थाना क्षेत्र में आशारोड़ी चेक पोस्ट पर भी भारतीय किसान यूनियन (तोमर) एवं भीम आर्मी के 35-40 कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के एकत्रित होकर सोशन डिस्टेसिंग का उल्लंघन करके धरना-प्रदर्शन एवं जुलूस निकाला। पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश अध्यक्ष सोमदन शर्मा, उपाध्यक्ष राजू मलिक, प्रदेश प्रवक्ता सदीप चौहान, रमेश चौहान व अरूण शर्मा, संरक्षक सुशील मलिक, प्रदेश संगठन मंत्री चमन सिह, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, रोहित कुमार के खिलाफ नामजद तथा 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188/269/270 भादवि तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है

Congress uttarakhand

कांग्रेस कार्यकर्ता काला कानून वापस लो नारा लगा रहे थे। प्रदर्शन में महिला कार्यकत्रियों का नेतृत्व गरिमा दसौनी करती नजर आयी। युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Congress uttarakhand

भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि सीएम से मिले

         मंगलवार को सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की।
इस अवसर पर किसान यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं में प्रत्येक जनपद में किसान भवन बनाये जाने, किसानों को पेंशन दिये जाने, निजी चीनी मिलों के स्तर पर किसानों को लम्बित गन्ना मूल्य का भुगतान किये जाने, धान क्रय केन्द्रों पर एवं मण्डियों में सुविधायें उपलब्ध कराये जाने से सम्बन्धित समस्यायें प्रमुख थी। किसानों का उत्पीड़न न हो इसकी व्यवस्था के निर्देश दिये जाने का भी अनुरोध उन्होंने मुख्यमंत्री से किया।

Congress uttarakhand

मुख्यमंत्री ने किसानों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर, प्रदेश अध्यक्ष सोम दत्त शर्मा, इन्द्रजीत सिंह सांगवान, राममेहर तोमर, चौधरी सुदेश पाल सिंह, चौधरी राजीव मलिक,  विकेरा बालियान, पवन त्यागी, अजय त्यागी,  श्रवण त्यागी एवं  जावेद अली आदि उपस्थित थे।

Congress uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top