Headline
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी

CM धामी ने ‘हिमालय बचाओ अभियान’ सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम प्रेक्षागृह, देहरादून में हिन्दुस्तान मीडिया लि. द्वारा आयोजित ‘ हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान’ सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों एवं इस क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं को हिमालय मित्र सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने हिमालय बचाओ अभियान पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा पिछले 10 वर्षों से यह सराहनीय पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। प्राकृतिक दृष्टि से उत्तराखण्ड सम्पन्न राज्य है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन प्राकृतिक संपदाओं का सही सदुपयोग हो। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उन्होंने प्रस्ताव रखा कि हिमालयी राज्यों के लिए उन राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से अलग नीति बननी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय से निकलने वाली नदियां भारत के विस्तृत भू-भाग को सिंचित करती है। उन्होंने कहा कि जल स्त्रोत तेजी से सूख रह हैं, इनके पुनर्जीवीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाये जाने की जरूरत है। हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है, इनके संरक्षण के लिए सबको अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्तराखण्ड के अनेक लोगों के नामों का उल्लेख किया, जो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्रीमती सविता कपूर, हिन्दुस्तान समाचार पत्र के देहरादून संपादक श्री गिरीश गुरूरानी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे महानुभाव एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top