Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 सितंबर को नहीं होगी जैकलीन से पूछताछ,अब होगा ये काम

मुंबई।मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसीं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अभिनेत्री से सोमवार को होने वाली पूछताछ को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में अब शाखा जैकलिन को एक और समन जारी करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड रुपए की रंगदारी मामले में जांच में शामिल होने के लिए जैकलिन को तलब किया है।

इस बारे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान यह बताया कि जैकलिन ने दिल्ली पुलिस को ईमेल के जरिए जानकारी दी थी कि पहले से ही तय कुछ कमिटमेंट्स की वजह से वह 12 सितंबर को होने वाली जांच में शामिल नहीं हो पाएगी। अधिकारी ने यह भी बताया कि जैकलिन को सितंबर में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इसके तहत एक्ट्रेस को 12 सितंबर को मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में सुबह 11 बजे उपस्थित होना था। लेकिन अब जांच में शामिल नहीं होने की वजह से उन्हें एक नया समन जारी किया जाएगा, जिसकी तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस कई बार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो चुकी हैं। इस मामले में एक्ट्रेस से 30 अगस्त और 20 अक्टूबर 2021 को भी पूछताछ की गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने यह बात स्वीकारी थी कि चंद्रशेखर से उन्होंने कई महंगे उपहार लिए हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु का मूल निवासी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोप लगा है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलिन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया था। ईडी की चार्जशीट में यह भी कहा गया कि जैकलिन को सुकेश के आपराधिक मामलों में शामिल होने की जानकारी थी। इसके बाद भी उन्होंने सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए उनके साथ वित्तीय लेनदेन किया। गौरतलब है कि ईडी ने मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top