Headline
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

जिला पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची से कांग्रेस बिफरी

मेरे पुत्र को रोकने के लिए दून जिले का आरक्षण गलत किया-प्रीतम सिंह

देखें वीडियो, अनन्तिम आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराएंगे

अविकल थपलियाल

देहरादून। पंचायत चुनाव परिणाम से उत्साहित प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

चुनाव परिणाम के बाद शुक्रवार की देर शाम जारी किए गयी अनन्तिम आरक्षण सूची के तुरंत बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वीडियो जारी कर इसे संविधानिक नियमों के विपरीत बताया। देहरादून जिले की सीट को पूर्व की तरह महिला घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरे पुत्र अभिषेक सिंह को रोकने के लिए देहरादून जिला पंचायत का गलत आरक्षण किया है। इसका वे कोर्ट में विरोध करेंगे।

देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि पूर्व में पंचायत के गलत आरक्षण के बाद मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि
प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का अनैतिक आरक्षण कर कांग्रेस को रोकने का जो असफल प्रयास किया है, हम इसके खिलाफ नियमानुसार आपत्ति भी दर्ज करेंगे और न्यायालय में भी लड़ेंगे।
देहरादून जनपद में हमारे पास पूर्ण बहुमत है और हम जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश न हों और मजबूती से विरोध दर्ज कराए।
उन्होंने कहा कि।पंचायत सीटों के आरक्षण में व्यापक स्तर पर भृष्टचार हुआ है। इसका जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करेंगे।

गौरतलब है कि इस बार प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने जिला पंचायत का चुनाव जीत है। और वे अध्यक्ष के प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे थे।
पिछले कार्यकाल में भाजपा की मधु चौहान जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं थी।
इधऱ, कांग्रेस का कहना है कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी 8-10 जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट जीतेगी। प्रीतम की गहरी नाराजगी के पीछे अंदरूनी दलीय राजनीति का ‘खेल’ भी नजर आ रहा है।

आपत्ति दो अगस्त से होंगी दाखिल

दो से चार अगस्त से जिला पंचायत आरक्षण से असहमत दल व व्यक्ति अनन्तिम आरक्षण को लेकर आपत्ति दर्ज कराएंगे। पांच अगस्त को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा । और 6 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष की 12 सीटों का अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जिला पंचायत आरक्षण की स्थिति

1 अल्मोड़ा- महिला
2 बागेश्वर- महिला (अनुसूचित जाति)
3 चम्पावत- अनारक्षित
4 चमोली- अनारक्षित
5 देहरादून -महिला
6 नैनीताल- अनारक्षित
7 पौड़ी गढ़वाल- महिला
8 पिथौरागढ़ -अनुसूचित जाति
9 रुद्रप्रयाग – महिला
10 टिहरी गढ़वाल – महिला
11 ऊधमसिंह नगर – पिछड़ा वर्ग
12 उत्तरकाशी – अनारक्षित

Pls clik-देखें पंचायत चुनाव से जुड़ी खबरें

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/first-round-of-reservation-implemented-for-zila-panchayat-president-posts/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhandpanchayat-results-have-deeply-wounded-bjps-nepotism/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top