Headline
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन

मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन

आपदा राहत कार्य प्रभावित करने वाली झूठी खबरों पर होगी सख्त कार्रवाई

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। भारी बरसात के बीच प्रदेश में राजनीति का पारा चढ़ता ही जा रहा है। भाजपा की अंदरूनी कशमकश सतह ओर आती दिख रही है। 

ताजा घटनाक्रम के मुताबिक प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाएं प्रसारित कर जनता को गुमराह करने वाले तत्वों पर अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई दून भाजपा जिलाध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल की शिकायत पर की गई है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र और असर

प्रदेश के बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हैं। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें फैलाना न केवल राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा डालता है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

पुलिस जांच में सामने आया कि फेसबुक पेज “आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति”, “उत्तराखण्ड वाले” और “जनता जन आंदोलन इरिटेड” से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी भ्रामक पोस्ट की गई थीं। इस आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाजपा नेताओं ने एसएसपी से कहा,करो कार्रवाई

पुलिस की अपील

उत्तराखण्ड पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अपुष्ट या भ्रामक सूचना का प्रसार न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों और भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी कर रही है।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhanddispute-over-mining-stone-crusher-policy-is-transparent-record-increase-in-revenue/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top