Headline
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

PWD इंजीनियर पर ठेकेदार ने किया जानलेवा हमला,CCTV में कैद हुई घटना

रुड़की।रुड़की में एक सड़क निर्माण की डेडलाइन बढ़ाने को लेकर जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार के बीच बहस हो गई। इस पर ठेकेदार जेई के पीछे कुल्हाड़ी लेकर दौड़ पड़ा। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

लोक निर्माण विभाग ( PWD) में एक सड़क निर्माण की डेडलाइन बढ़ाने को लेकर अवर अभियंता और ठेकेदार के बीच बहस हो गई। इस पर ठेकेदार अपना आपा खो बैठा और वहां रखी एक कुल्हाड़ी उठाकर जेई के पीछे भागा।

वहां मौजूद व्यक्तियों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। हालांकि बाद में ठेकेदार के लिखित माफी मांगने पर जेई ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

लोक निर्माण विभाग की सड़क का मामला

लोक निर्माण विभाग की ओर से एक सड़क निर्माण का टेंडर जारी किया गया था। इस सड़क निर्माण की डेडलाइन बढ़ाने को लेकर गुरुवार शाम को संबंधित ठेकेदार लोक निर्माण विभाग पहुंचा।

डेडलाइन बढ़ाने को लेकर हुआ विवाद

ठेकेदार ने जेई को बताया कि कार्य काफी रह गया है, उसने डेडलाइन बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। लेकिन, उसके आवेदन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। विभाग की ओर से जो समय सीमा निर्धारित की गई है, उसमें कार्य पूरा होना मुश्किल है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यह देख जेई वहां से भागने लगे और ठेकेदार भी कुल्हाड़ी लेकर पीछे भागने लगा। यह देख वहां मौजूद अन्य स्टाफ एवं ठेकेदारों ने ठेकेदार को पकड़ लिया और उसे शांत कराया। यह पूरा मामला विभाग के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।

ठेकेदार ने उठा ली कुल्हाड़ी

पहले दोनों में इस मामले को लेकर बातचीत होती रही, लेकिन एकाएक ठेकेदार भड़क गया। देखते ही देखते कहासुनी गहमागहमी में बदल गई। इससे गुस्साए ठेकेदार ने वहां रखी कुल्हाड़ी उठा ली और जेई की ओर बढ़ने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top