Headline
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

परिणीति और राघव की दिल्ली में हुई सगाई

दिल्ली।आखिरकार वो पल आ गया जिसका सभी को इंतजार था। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा (Raghav Chadha) के लिए कल 13 मई का दिन बेहद खास रहा। दोनों ने परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई की। जी हां, लंबे इंतजार के बाद कपल ने एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाकर अपना यह रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है।

वहीं इस खास दिन पर परिणीति ने रोज पिंक कलर का सलवार सूट पहना था, तो वहीं राघव व्हाइट कुर्ता पयजामा में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। बता दें कि परिणीति ने मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे और राघव काा आउटफिट पवन सचदेव ने डिजाइन किया था।

वहीं सगाई के बाद कपल ने बाहर आकर पैपराजी की साथ मुलाकात भी की। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आए। परिणीति और राघव ने हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा भी किया। सोशल मीडिया पर कई सारे विडियोज वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली के कपूरथला हाउस में यह फंक्शन हुआ, जहां फिल्मी जगत से लेकर राजनीति के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए। सोशल मीडिया दोनों की सगाई को तस्वीरें धूम मचा रही हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट की पहली तस्वीरें शेयर की जिसमें दोनों एक दूजे की बाहों में खोए हुए नजर आए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शनिवार रात फाइनली आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा से नई दिल्ली में सगाई कर ली. एक इंटीमेट सेरेमनी में इस कपल ने परिवार और फ्रेंड्स की मौजूदगी में एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई. परिणीति और राघव की खुशियों में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे. फिलहाल परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वहीं कपल की सगाई के जश्न का एक नया वीडियो अब वायरल हो रहा है. जिसमें परिणीति और राघव रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

परिणीति को राघव ने किया किस

वायरल हो रहे वीडियो में परिणीति को राघव के साथ अपनी सगाई एंजॉय करते देखा जा सकता है. इस दौरान एक्ट्रेस अपने मंगेतर राघव के लिए माही सॉन्ग भी गाती नजर आईं. ये देखकर आप नेता भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने अपनी लेडी लव पर प्यार बरसाते हुए गाल पर किस भी किया और बांहों में भर लिया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top