Headline
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश

एकल महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सस्ती दरों पर दिया जाएगा ऋण ,जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

देहरादून।आज अपने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने विभाग में अभी तक किये जा रहे कार्यो और प्रस्तावित प्रस्तावों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना की घोषणा में यह निर्णय लिया गया कि अब महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बेहद सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कि वह अपना कोई भी स्वरोजगार शुरू करने के साथ ही अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकें।उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव बना कर अगली कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत बहनों,वन स्टॉप सेंटर,महालक्ष्मी किट, सहित कई अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी बहने लगतार आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस चूल्हे की व्यवस्था होने की बात उठाती रही हैं जिसके लिए आज की बैठक में हमने निर्णय लिया है कि हम इसका भी प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री जी के सम्मुख इसे रखेंगे जिससे कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

साथ ही उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी किट को लेकर लगातार मांग उठती रही है कि जिसप्रकार यह प्रथम लड़की के जन्म पर दिया जाता है ठीक उसी प्रकार यह लड़के के जन्म पर भी दी जाए ऐसे में आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब महालक्ष्मी किट लड़कियों के साथ प्रथम जन्मे लड़कों भी दिया जाएगा, जिसका कि जल्द प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट में लाया जाएगा ,इसके दिशा निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर विभागीय सचिव श्री हरिचंद सेमवाल जी,उपनिदेशक श्री विक्रम सिंह जी,मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्री मोहित चौधरी जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top