Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

CM धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की

दिल्ली।सोमवार देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर बधाइयां दी।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वहीं इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने गृह मंत्री से कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों, जोशीमठ में किए जा रहे पुनर्वास कार्यों, चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी और साथ सीएम धामी ने केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद प्रेषित किया।

इन दिनों पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं सीएम धामी पूर्व में ही यूसीसी (UCC) को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जता चुके हैं।बीते दिन मुख्यमंत्री धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कहा कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर तेजी से चर्चा हुई है और लोग यूसीसी के पक्ष में हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट बनाया जा रहा है।कमेटी ने करीब 2.35 लाख लोगों से चर्चा की है. वहीं सीएम धामी ने यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह पहली भेंट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top