Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

DM सोनिका की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ,विभागीय अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून।दिनांक 07 अगस्त 2023,जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार की भांति जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 104 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शिक्षा, एमडीडीए, नगर निगम, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, सिंचाई, विद्युत, कर्मचारी को रिलिव करने के सम्बन्ध में, पेयजल, नलकूप, पीएमजीएसवाई, पर्यटन खनन, पूर्ति आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य को अपनी शिकायतों को लेकर अनावश्यक न भटकना पड़े। साथ ही निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी जनसुनवाई में अपने विभाग से सम्बन्धित प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करें।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी प्रकरणों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्यवाही करें ताकि जनमानस को अनावश्यक ना भटकना पड़े। जनसुनवाई में वृद्ध महिला की पेयजल एवं विद्युत कनैक्शन लगाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एक वृद्ध पुरूष की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। एक महिला शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके पुराने घर जो क्षतिग्रस्त होने की कागार में होने के कारण दीवार गिर रही थी, जिस पर मकान को बचाने के लिए दीवार का निर्माण किया जा रहा था पड़ोसी की शिकायत पर एमडीडीए द्वारा चालान की कार्यवाही की गई, उन्होंने मकान निर्माण करने एवं नक्शा दिलाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्रामीण सड़क निर्माण के दौरान प्रभावित भूमि के मुआवाजा दिलाने की मांग पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई को मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी तहर आपसी विवाद, भूमि सीमांकन, भूमि विवाद आदि अन्य शिकायत जिलाधिकारी के सम्मुख आई जिसका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए।

जनसुनवाई के उपरान्त जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करें तथा अधिकारी प्रत्येक दिन 05 शिकायतकर्ताओं से बात भी करें जो शिकायतकर्ता समाधान से असंतुष्ट हों ऐसे शिकायकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लें यदि शिकायत अन्य स्तर की हैं तो उनके निस्तारण हेतु उचित स्तरपर हस्तांतरित करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, उपजिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, उपजिलाधिकारी वरूणा अग्रवाल, उप जिलाधिकारी अमृता शर्मा, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्यधर सोमनाल, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला पूर्ति अधिकारी विवेकशाह, सहित पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top