Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

हरिद्वार DM ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए ये जरूरी निर्देश

जिलाधिकारी ने लिया श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास तटबन्ध में हो रहे कटाव का जायजा

अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड़ हरिद्वार को क्षतिग्रस्त तटबन्ध की मरम्मत/सुरक्षात्मक कार्य तुरन्त प्रभाव से करने के दिये निर्देश

20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

हरिद्वार।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बृहस्पतिवार को जैसे ही जानकारी मिली कि रूक-रूककर हो रही वर्षा तथा गंगा का जल स्तर बढ़ने से श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास बने तटबन्ध में कटाव हो रहा है, तो उन्होंने पूरे क्षेत्र में लोगों को गंगा तट पर न जाने का एलाउन्स कराने, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम, फ्लड कम्पनी दल, आपदा प्रबन्धन टीम, राहत बचाब दल आदि सम्बन्धित को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल स्वयं श्यामपुर कांगड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने पूरे गांव का जायजा लेते हुये जहां-जहां पर कटाव हो रहा है, उसका मुआयना किया। वे ट्रैक्टर पर बैठकर उस स्थान पर पहुंचे जहां पर गंगा नदी से कटाव हो रहा था तथा जायजा लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड़, हरिद्वार को निर्देश दिये हैं कि गाम श्यामपुर कांगड़ी व उसके आस-पास के गावों की आबादी के लिए उत्पन्न खतरे व जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत जनहित में ग्राम कांगड़ी अन्तर्गत स्थित सिद्ध स्त्रोत से आने वाली बरसाती व गंगा नदी के संगम से पूर्व गंगा नदी के किनारे क्षतिग्रस्त तटबन्ध की मरम्मत/सुरक्षात्मक कार्य को आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें, जिसके लिये 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है।

इस अवसर पर एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मंजू, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, वन विभाग से संदीपा शर्मा, दीपेश घिल्डियाल, स्थानीय निवासी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top