Headline
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन योजना को सफल बनाने के लिए केदारनाथ धाम में निरन्तर की जा रही है बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन योजना को सफल बनाने के लिए केदारनाथ धाम में निरन्तर की जा रही है बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था

केदारनाथ धाम में एकत्रित किए गए प्लास्टिक कूड़े को 100 घोड़े-खच्चरों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है कांम्पेक्टर मशीन सोनप्रयाग

जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ व सुलभ इंटरनेशनल द्वारा की जा रही है निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था, जिसमें तीर्थ पुरोहितों व स्थानीय व्यापारियों द्वारा दिया जा रहा है पूर्ण सहयोग

रुद्रप्रयाग।अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री के *स्वच्छ भारत मिशन योजना* के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए श्री केदारनाथ धाम व पैदल यात्रा मार्ग में निरंतर सफाई व्यवस्था की जा रही है ताकि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने अवगत कराया कि श्री केदारनाथ धाम व पैदल यात्रा मार्ग में फैले कूड़े व प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उचित निस्तारण किए जाने हेतु सोनप्रयाग काम्पेक्टर मशीन में भेजा जा रहा है। इसके लिए सुलभ इंटरनेशनल ने 100 स्वस्थ घोड़े-खच्चर लगाए गए हैं जिनके द्वारा श्री केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग में एकत्रित किए गए प्लास्टिक कचरे को सोनप्रयाग काम्पेक्टर मशीन में भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम मे नगर पंचायत केदारनाथ सुलभ इंटरनेशनल द्वारा निरन्तर सफाई व्यवस्था की जा रही है। सफाई व्यवस्था में तीर्थ पुरोहितों एवं स्थानीय व्यापारियों का भी सहयोग मिल रहा है।

सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम व पैदल यात्रा मार्ग में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग से लगभग 300 क्विंटल प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया है जिसको उचित निस्तारण हेतु सोनप्रयाग काम्पेक्टर मशीन हेतु भेजा जा रहा है।l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top