Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

अफसरों पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग का आरोप?IAS अधिकारी ने भेजा नोटिस

देहरादून।उत्तराखंड में अफसर और नेताओं की विदेश यात्रा कोई नई बात नहीं है।लेकिन इन यात्राओं का क्या फायदा राज्य को होता है, यह सवाल जरूर सार्वजनिक रूप से पूछा जाता रहा है।इस बार ऐसी ही एक विदेश यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। हैरत की बात यह है कि यात्रा के 6 महीने बाद भी अब तक संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोई रिपोर्ट सबमिट नहीं की गई है।

विदेश दौरे में क्या सीखा नहीं दी रिपोर्टः स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के नाम पर विदेश का दौरा तो कर लिया, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी इस दौरे के दौरान उन्हें क्या अनुभव हुए इसको लेकर रिपोर्ट शासन में प्रेषित नहीं की गयी। खास बात यह है कि विदेश जाने वाले इन अफसरों में स्वास्थ्य महानिदेशक से लेकर विभाग के कई बड़े अधिकारी शामिल थे।

ताइवान गए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को नोटिस: हैरानी की बात यह है कि एक हफ्ते चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी विदेश पहुंचे, लेकिन यात्रा पूरी करने के बाद किसी ने भी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने की जहमत नहीं उठाई।ऐसे में सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।

अफसरों ने किया सरकारी पैसों का दुरुपयोग? अफसरों से पूछा गया है कि 6 महीने बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट क्यों शासन को प्रेषित नहीं की गई। यही नहीं आदेश में लिखा गया कि जिस तरह से सरकार ने विदेश जाने के लिए अफसरों पर खर्च किया, उसके बाद भी रिपोर्ट सबमिट नहीं हुई. ऐसे में लगता है कि यह शासकीय धन का दुरुपयोग है। इस लिहाज से यह अफसरों का केवल पर्यटन भ्रमण दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top