Headline
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

राज्यपाल और CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं,देहरादून पुलिस लाइन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2023 पर देहरादून पुलिस लाइन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम धामी को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।वहीं, कार्यक्रम में कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। जिसे देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर ऐसी उनकी कामना है।सीएम धामी ने पुलिस परिवार को भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी।वहीं, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने भी सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।उधर, बदरीनाथ धाम को जन्माष्टमी के मौके कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है। जिसकी छटा देखते ही बन रही है।

देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुंबई से आए इंडिया गॉट टैलेंट के प्रतिभागी क्रेजी हूपर ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना पर शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने ‘कृष्ण भयो अवतार’ भजन गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जबकि, ‘डांस इंडिया डांस’ में प्रतिभागी रहे ब्लैक राइडर ग्रुप, लोक गायक दर्शन फर्स्वाण, इंडिया गॉट टैलेंट के प्रतिभागी भैरवाज ग्रुप, लोक गायक इंदर आर्या, पुलिस मॉडर्न स्कूल, आरटीसी, गुरुकुल डांस एकेडमी हरिद्वार समेत अन्य कलाकारों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुतियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top