Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

पौराणिक मेले हैं हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की पहचान-रेखा आर्या

पौराणिक मेले हैं हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की पहचान-रेखा आर्या

अल्मोड़ा भी जाना जाएगा खेल भूमि के रूप में,विभाग खिलाड़ियो को आगे बढ़ाने के लिए लगातार है प्रयासरत-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया अल्मोड़ा में आयोजित नंदा देवी महोत्सव में प्रतिभाग,माँ नंदा से मांगा प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद

अल्मोड़ा।आज अल्मोड़ा आगमन पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के तौर पर आयोजित नंदा देवी मेले महोत्सव में प्रतिभाग किया।जहां पर स्थानीय महिलाओ ने उनका भव्य स्वागत किया।वहीं उन्होंने नंदा देवी मंदिर पहुंचकर माँ नंदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक नगरी है।यहाँ की संस्कृति की एक अलग पहचान है।कहा कि आज हम सब का यह अहम जिम्मेदारी बन जाती है कि हम सब लोग अपनी संस्कृति को संजो कर रखे ।साथ ही उसे बचाने के लिए काम करें।उन्होंने कहा कि

वहीं साथ ही इन दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।जिन्हें देख कर मंत्री ने कलाकरों की तारीफ की।कहा की जिस तरह से यहां पर कलाकारों द्वारा लोगो को अपनी संस्कृति व सभ्यता से परिचय कराया गया वह काबिलेतारीफ है।सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के माध्यम से भी हमे अपनी संस्कृति का परिचय प्राप्त होता है।कहा कि हमे अपने कलाकारो का उत्साहवर्धन के साथ उन्हें आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

साथ ही कहा कि सरकार खेल व खिलाड़ियो के लिए हर प्रकार से मदद कर रही है और उन्हें आगे बढ़ा रही है।कई सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है ।वही जल्द ही खेल विभाग खिलाड़ियो के लिए कई अन्य योजनाए लाने जा रहा है जिससे हमारे प्रदेश के युवाओं को अपने खेल को निखारने में भी मदद मिलेगी और वह खेलो के प्रति भी आकर्षित होंगे।

वहीं आज कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व धन्यवाद जताया।कहा कि लंबे समय से यह बिल अधर में लटका हुआ था जिसे की केंद्र की मोदी सरकार ने नारी वंदन विधेयक के रूप में पास किया है।हम सब के लिए यह एक ऐतिहासिक फैसला है और निश्चित ही आने वाले वक्त में महिलाओं की भागीदारी लोकसभा व राज्य विधानसभा में बढ़ेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रमेश बहुगुणा जी,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिरखवाल,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कैड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ,सभासद मोनू शाह,विनीत बिष्ट जी सहित समस्त मेला समिति के सदस्य,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी, जिला भाजपा के पदाधिकारी,मातृशक्ति व देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top