Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

विधायक खजानदास ने स्मार्टसिटी परियोजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दियें गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्यो के निर्देश

विधायक खजानदास ने स्मार्टसिटी परियोजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दियें गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्यो के निर्देश।

निर्माणाधीन कार्यो की धीमी गति से जनमानस एवं व्यापारियो को हो रही विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए आज विधायक श्री खजानदास ने स्मार्टसिटी सहित लो०नि०वि०, यूपीसीएल, जल संस्थान, पीआईयू, एवं निर्माण कार्यो से संबधित फर्मो विभागो के साथ संयुक्त बैठक की तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खोदी गई एवं क्षतिग्रस्त सड़को, नालियों, विद्युत लाइनो को शीघ्र ही ठीक किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दियें तथा जनहित के कार्यो में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बरदाश्त नहीं किये की बात कही।

विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की हिलाहवाली एवं गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाय तथा लेटलतीफी वाले फर्मो पर पैनाल्टी लगाई जाय। अधिशासी अभियन्ता पीआईयू द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक निर्माणकार्यो में लेटलतीफी के कारण विभिन्न फर्मो पर लगभग 30 लाख का परिसमापन हर्जाना निर्धारित किया गया जो समय अवधि में कार्यपूर्ण न करने पर संबधित फर्म के खाते से काट दिया जायेगा तथा तब तक उक्त राशी और अधिक भी हो सकती हैं।

विधायक श्री दास ने कहा कि अधिकारी आपस में ब्लेमगेम न खेलकर समर्पित भाव से जनसेवा में समस्याओं के निवारण हेतु कार्य करे और एक दूसरे विभाग के सिर पर बात डालने की आदतो से बाज आये। विधायक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि आगामी दिसम्बर में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व शहर की हर एक चमचाती हुई नजर आनी चाहिए।

श्री दास ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह जी धामी द्वारा लगातार विकास कार्यो पर पैनी नजर रखी जा रही है और धामी जी की लगातार मोनिटिरिंग का ही परिणाम है कि तमाम विकास कार्य समय अवधि में पूर्ण हो रहे है।
देहरादून की ऐतिहासिक पहचान पल्टन बाजार में फसाड/छज्जो आदि का रु0 7.00 करोड़ से अधिक के कार्य पूर्ण हो चुके है, जिसका शीर्घ ही मा० मुख्यमंत्री जी लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पल्टन बाजार के दोनों और 1.50 करोड़ लागत से गेटो निर्माण कराया जायेगा।
स्मार्टसिटी के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि 30 अक्टूबर तक अधिकतम कार्यो को पूर्ण कर लिया जायेगा।
इस अवसर पर सीजीएम तकनिकी स्मार्टसिटी श्री अतुल कुमार जैन, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि श्री जितेन्दर कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता पीआईयू श्री प्रवीन कुश, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान श्री मनीष भट्ट, अधिशासी अभियन्ता यूपीसीएल सूर्यदर्शन सिंह बिष्ट एवं गौरव सकलानी मण्डल अध्यक्ष भाजपा अम्बेडकर मण्डल श्री पंकज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भाजपा करनपुर श्री राहुल लारा सहित कही अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top