Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

पेयजल,PWD अधिकारियों के लिए काम की खबर,15 अक्टूबर के बाद नही मिलेगी इस कार्य की अनुमति

देहरादून।उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 (ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023) के दृष्टिगत देहरादून शहर में संचालित निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों कों निर्देश दिए कि अपने कार्य समय से पूर्ण कर लिए तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को पेयजल, सीवर एवं अन्य निर्माण कार्य जिनके लिए सड़क की खुदाई की आवश्यकता होती है उसके लिए 15 अक्टूबर 2023 से पहले अनुमति प्राप्त करते शीघ्र कार्य प्रारम्भ कर पूर्ण कर लिया जाए, 15 अक्टूबर के उपरान्त सड़क खुदाई की अनुमति नही दी जाएगी। उन्होंने कहा यह देखा जाता है कि सड़क डामरीकरण उपरान्त विभिन्न विभागों द्वारा निर्माण कार्यों हेतु सड़क खोद दी जाती है, जिससे इन भागों का उचित संघनन (Proper compaction) नही हो पाता है तथा सतह में धंसाव हो जाता है।

उन्होंने बिना अनुमति के सड़क खुदाई करने वालो पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों से आड़े-तिरछे लगे होर्डिंग्स हटाने के भी निर्देश दिए।  उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि लोनिवि द्वारा संचालित निर्माण कार्यों में यातायात प्रबन्धन करते हुए सहयोग प्रदान करें ताकि कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के सड़क खोदे जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध “प्रिवेंशन ऑफ़ डैमेज पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज, अधि0 अभि लोनिवि प्रवीन, अधि अभि सिंचाई डी.सी उनियाल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रविन्द्र कुमार दयाल, सहायक अभियन्ता लोनिवि कपिल कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि मुस्ताक आलम, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, सहायक अभियन्ता जल संस्थान राघवेन्द्र डोभाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top