Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

नैनीताल हाईकोर्ट ने इस विभाग के अधीक्षण अभियंता पर लगाया बीस हजार का जुर्माना

नैनीताल।उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अधीक्षण अभियंता नवम खंड, लोक निर्माण विभाग देहरादून द्वारा 11 पुलों की मरम्मत के लिए स्वीकृत टेंडर को निरस्त करने के आदेश को खारिज करते हुए उन पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ती आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई.

मामले के मुताबिक, देहरादून निवासी ठेकेदार किशन दत्त शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि अधीक्षण अभियंता नवम खंड लोक निर्माण विभाग ने 8 मई 2023 को अपने क्षेत्र के 11 पुलों की मरम्मत के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किया. जिसके खुलने की तिथि 12 जून 2023 थी. याचिकाकर्ता का टेंडर सबसे कम दर का होने पर उनका टेंडर मंजूर हो गया. टेंडर की कुछ मामूली कमियों को 14 जून को लिखित में ठीक करवाया गया. किन्तु 11 जुलाई को अधीक्षण अभियंता नवम खंड देहरादून द्वारा टेंडर रद्द कर दिया गया. इस बारे में अधीक्षण अभियंता का कहना था कि टेंडर को लेकर 9 ठेकेदारों ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के समक्ष शिकायत की थी. जिसमें उन्होंने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा टेंडर जमा करने से रोकने की शिकायत की।

उनका कहना था कि इस टेंडर के लिए 120 टेंडर ऑनलाइन भरे गए. किन्तु जमा 9 टेंडर ही हुए. इस शिकायत और संदेह के आधार पर टेंडर निरस्त किया गया गया. किन्तु हाईकोर्ट ने अधीक्षण अभियंता द्वारा इन शिकायतों के आधार पर टेंडर रद्द करने को गलत ठहराते हुए कहा कि उक्त शिकायतकर्ताओं ने क्या इस मामले की शिकायत तब पुलिस या अन्य फोरम में की थी. टेंडर होने के बाद की गई शिकायत का कोई औचित्य नहीं है. इस तरह की शिकायत पर टेंडर रद्द करने से कोई टेंडर स्वीकृत ही नहीं होगा, इन तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने अधीक्षण अभियंता नवम खंड देहरादून के आदेश को खारिज करते हुए उन पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top