Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

CM धामी से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाक़ात की

देहरादून।कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बीती देर शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात की। इस मौके पर इन्वेस्टर समिट के लिए अभी तक देश और विदेश से विभिन्न औद्यौगिक घरानों के साथ 39 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन करने पर बधाई दी। साथ ही ऋषिकेश विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर भी डा. अग्रवाल ने सीएम श्री धामी से वार्ता की।

मुलाकात के दौरान डा. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का देश के अग्रणीय राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को शामिल करने का संकल्प साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री की सोच का ही परिणाम है कि आज देश ही नहीं विदेशों के भी उद्योगपतियों ने उत्तराखंड में निवेश करने का मन बनाया है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अब तक विभिन्न औद्यौगिक घरानों के साथ 39 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं। जिसके तहत ब्रिटेन में 12 हज़ार 500 करोड़ एवं दिल्ली में 26 हज़ार से अधिक के एमओयू साइन किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी मिशन मोड में काम करते हुए इन्वेस्टर समिट से पहले अधिकत प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने के लिए कृत संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री धामी का विशेष फोकस इको फ्रेंडली इन्वेस्टमेंट के साथ ही इकोलॉजी और इकॉनमी के बीच संतुलन बनाने को लेकर है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में सर्विस सेक्टर के साथ ही इको फ्रेंडली टूरिज्म पर भी विशेष जोर दे रही है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी लगातार निवेशकोें को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित कर रहे है, कहा कि यह हमारी प्रतिबद्धता और विश्वास है कि हम न केवल एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। बल्कि मुख्य कार्यक्रम से पहले 10 एमओयू को धरातल पर लाएंगे। कहा कि हमने अपने निवेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छी तैयारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top