Headline
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किये बदरीनाथ केदारनाथ के दर्शन, मंदिर समिति को दान किए पांच करोड़ रुपए

चमोली/रुद्रप्रयाग।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने भक्ति भाव के लिए भी खूब जाने जाते हैं।हाल ही में गणपति महोत्सव में मुकेश अंबानी ने भव्य पूजा की थी।देश की बड़ी बड़ी हस्तियां उनके यहां बने गणेश पंडाल में पूजा अर्चना करने को पहुंची थीं।आज गुरुवार 12 अक्टूबर को मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन पर पहुंचे।यहां उन्होंने परिवार संग बदरी-केदार के दर्शन किए। सबसे पहले मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे।

मुकेश अंबानी ने बदरी केदार मंदिर समिति को दान किए पांच करोड़ रुपए

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने स्पेशल चार्टर्ड हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पहुंचे। यहां मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मुकेश अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया। फिर कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ सभी को बदरीनाथ धाम तक पहुंचाया गया। मुकेश अंबानी के साथ उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट व उनके परिजन भी मौजूद थे।बदरीनाथ धाम पहुंचने पर अंबानी परिवार ने विशेष पूजा अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान मुकेश अंबानी के साथ न केवल उत्तराखंड पुलिस के जवान दिखे बल्कि उनकी स्पेशल सिक्योरिटी ने भी कल से पूरे क्षेत्र में डेरा डाला हुआ था।

बदरीनाथ से केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी

बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बाबा केदार के धाम में भी पूजा अर्चना की।केदारनाथ धाम में इस दौरान अपने बीच देश और दुनिया के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को देखकर वहां आए श्रद्धालु रोमांचित थे। वहां मौजूद लोग मुकेश अंबानी और उनके परिवार की एक झलक देखना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top