Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक घोषणाओं के प्रगति की नियमित, निरन्तर व कड़ी समीक्षा की जाएगी

देहरादून।एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक घोषणाओं के कार्यों की नियमित, निरन्तर व कड़ी समीक्षा की जाएगी। घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी विभागों को ऑनरशिप लेनी होगी तथा मिशन मोड पर कार्य करना होगा। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का विलम्ब एवं लापरवाही स्वीकार नही की जाएगी। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

एसीएस ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के तहत किये जाने वाले कार्य शीर्ष प्राथमिकता और समयबद्धता पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप 600 अतिरिक्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र धारचूला के तहत आपदा में अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था की जा रही है। कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैंण के रा0 इ0 का0 हरगड, रा0 इ0 कालेज सिलपाटा तथा थराली के राजकीय इण्टर कॉलेज रैंस चोपता में मुख्य भवन निर्माण के सम्बन्ध में कार्यवाही गतिमान है। इसके साथ ही घनसाली के तहत स्व0 इन्द्रमणी बडोनी जी के नाम से आदर्श इण्टर कॉलेज अखोडी में मिनी स्टेडियम, चम्पावत में राजकीय इण्टर कॉलेज मंच में फील्ड के विस्तारीकरण एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु रूपान्तरण कार्यक्रम के सम्बन्ध कार्यवाही गतिमान है। चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि खटीमा में नान इनवेजिव कार्डियक केयर सेन्टर हब एवं स्पोक मॉडल के रूप में विकसित करने, खटीमा में ब्लड बैंक की स्थापना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बदियाकोट बागेश्वर में भवन निर्माण, पिथौरागढ़ के तहत बेस चिकित्सालय को सुचारू करने तथा गंगोली हाट के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गणाई में भवन निर्माण के सम्बन्ध में कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में अपर सचिव नमामि बंसल, श्री योगेन्द्र यादव तथा सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top