Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

सीबीआई ने दर्ज किया एसई, ईई, ठेकेदार समेत आठ के खिलाफ मुकदमा,जानियें कारण?

देहरादून।हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने हरिद्वार की पंतद्वीप पार्किंग टेंडर विस्तार घोटाले में तत्कालीन एसई, दो एक्सईएन, राजस्व अफसर, ठेकेदार समेत 8 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम ने आज देहरादून और हरिद्वार में दिनभर आरोपियों के दफ्तर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान मुकदमें से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।सीबीआई की इस कार्रवाई से घोटाले में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआई देहरादून ब्रांच ने टेंडर विस्तार घोटाले में षड्यंत्र, भ्रष्टाचार आदि की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने टेंडर विस्तार घोटाले में तत्कालीन समिति के अध्यक्ष और अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, राजस्व अधिकारी, ठेकेदार समेत अन्य 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सीबीआई ने हाइकोर्ट के आदेश के अनुसार तहरीर में लिखा गया कि दो सगे भाईयों की कम्पनी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये का घपला करने के नियत से टेंडर विस्तार दिया गया है। इधर, मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई ने आज आरोपियों के दफ्तरों, घर एवं ठिकानों पर छापेमारी की गई।जल्द सीबीआई इस मामले में गिरफ्तारी भी कर सकती है। बहरहाल सीबीआई के मुकदमा दर्ज करने से लेकर छापेमारी से बड़े अफसरों और कुछ नेताओं में भी हड़कंप मचा है।

गौरतलब है कि गत दिनों हाइकोर्ट ने हरिद्वार की पंतदीप पार्किंग का टेंडर विस्तार दिए जाने के घपले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट ने विभाग की ओर से कोविड में दिए गए ठेका विस्तार को गलत माना था। इस मामले में ठेकेदार को दिए गए एक्शटेंशन में गंभीर अनियमितता को देखते हुए प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने के आदेश सरकार को दिए थे। मामले के अनुसार हरिद्वार की पंतद्वीप पार्किंग का ठेका सिंचाई विभाग करता है। कोविडकाल में ठेकेदार को नुकसान का हवाला देकर विभाग ने यह ठेका पुराने ठेकेदार को ही दे दिया था जिसके खिलाफ अन्य ठेकेदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोप था कि ठेका देने में कई स्तर पर गंभीर अनियमित्ताएं की गईं हैं। इस मामले में करोड़ो का घपला करने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top