Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

युवक कांग्रेस की रैली में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान, जोरदार प्रदर्शन कर सरकार को चेताया

प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास BV, प्रकाश जोशी, सुमित्तर भुल्लर समेत विधायक, पूर्व विधायको ने सरकार पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

शाम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर उन्हें कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि दी गयी।

कांग्रेस ने 3 दिवसीय शोक घोषित किया है। सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। विधानसभा सत्र के पहले दिन युवक कांग्रेस की रैली में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। भारी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच के दौरान अपनी ताकत का भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर उन्हें कांग्रेस भवनमें श्रद्धांजलि दी गयी।

Uttarakhand congress

रिस्पना पुल से पहले हरिद्वार रोड पर बने बैरिकेडिंग को पार करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोक झोंक भी हुई। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शाम को रिहा भी कर दिया। लगभग दो घण्टे तक युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच शक्ति प्रदर्शन होता रहा।

सोमवार को सत्र के पहले दिन विधानसभा के अंदर पक्ष-विपक्ष दिवंगत जनप्रतिनिधियों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने में व्यस्त थे तो दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता रेसकोर्स रैली स्थल से हुंकार भर रहे थे।

Uttarakhand congress

रैली में सभी वक्ताओं ने विकास के मोदी मॉडल की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान में अम्बानी-अडानी जैसे उद्योगपतियों की संपत्ति कई गुना बढ़ रही है। उत्त्तराखण्ड में कांग्रेस के शासन में ही उद्योग लगे।

युवा कांग्रेस के विधान सभा घेराव में विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन व प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को गिरफ्तार कर ले जाती उत्तराखंड पुलिस

वक्ताओं ने एकस्वर में भाजपा सरकार को असफल बताते हुए 2022 के चुनाव में सत्ता में आने का आह्वान किया। रैली में हरीश रावत ने कहा कि प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। रैली में कमोबेश सभी बड़े नेता एकजुटता का परिचय देते नजर आए।

Uttarakhand congress

युवक कांग्रेस के “रोज़गार दो या गद्दी छोड़ो” रैली में उत्तराखंडियों को केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण देने का सर्व सम्मत प्रस्ताव पारित किया गया।
उत्तराखंड वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय ने प्रस्ताव रखा और हाथ उठाकर सबने प्रस्ताव का समर्थन किया।

Uttarakhand congress
हम साथ साथ

रैली में प्रदेश भर से युवक कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे थे।

सोमवार को स्वर्गीय मोतीलाल वोरा को कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि देते कांग्रेसजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top