Headline
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण
अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण
रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली
मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव
निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी-राजनाथ सिंह

काशीपुर।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमताओं के कारण भारत का कद दुनिया में काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता था। लेकिन अब जब दुनिया के मंचों पर भारत बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं। रक्षा मंत्री शुक्रवार को उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट के लिए लोहाघाट और नैनीताल सीट के लिए काशीपुर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जैसे इस धरती से डायनासोर लुप्त हो गया है, वैसे ही कांग्रेस अब लुप्त होती जा रही है। कांग्रेस के पास अब पहाड़ चढ़ने की कुव्वत नहीं बची है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि कांग्रेस के लोगों से कहें कि मान जाएं, जब वह नहीं मानें तो उन्हें बैठाएं, समझाएं, बुझाएं और खिलाएं-पिलाएं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में 11वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर आ गया है। हम विश्व की महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्ष 2026 में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत विश्व के टॉप तीन देशों में शामिल हो जाएगा। राजनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार भाषण देकर समाप्त नहीं होगा। इसके लिए सिस्टम में बदलाव लाना पड़ेगा। जनधन, आधार, मोबाइल की त्रिमूर्ति प्रधानमंत्री मोदी ने बनाई है। मोदी सरकार ने गरीबों के मुफ्त उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई। रक्षा मामलों में पहले बहुत घोटाले हुए। कांग्रेस के कई मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन जबसे भाजपा आई है तबसे कोई घोटाला नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top